॥ श्री गुरुवे नमः ॥ ॥ ॐ नमः शिवाय ॥ रजि. नं. 1285210/05/2004

8619264873
English
जय भवानी शंकरतीर्थ यात्रा कम्पनी (रजि.) हिण्डौन

द्वारिकापुरी · ज्योतिर्लिंग दर्शन

एक धाम द्वारिकापुरी सात ज्योतिर्लिंग यात्रा

रिज़र्वेशन रेलगाड़ी व 2x2 (AC) पुश बैक बस द्वारा यात्रा

  • 13 दिन
  • जयपुर / कोटा / दिल्ली रेल्वे स्टेशन
  • 1 प्रस्थान तिथियाँ
  • किराया ₹30,501

यात्रा परिचय

13 दिन में द्वारिकाधीश, भेंट द्वारिका और सात ज्योतिर्लिंग — मल्लिकार्जुन, परली बैजनाथ, घुश्मेश्वर, त्र्यम्बकेश्वर, भीमाशंकर, नागेश्वर एवं सोमनाथ।

13 दिवसीय एक धाम द्वारिकापुरी सात ज्योतिर्लिंग यात्रा — रिज़र्वेशन रेलगाड़ी व 2x2 (AC) पुश बैक बस द्वारा।

यात्रा 02 दिसम्बर 2026 को जयपुर / कोटा, दिल्ली रेल्वे स्टेशन से ट्रेन द्वारा शुभ प्रस्थान करेगी।

मुख्य आकर्षण

  • द्वारिकाधीश मंदिर दर्शन
  • भेंट द्वारिका
  • सात ज्योतिर्लिंग दर्शन
  • शिरडी साईं बाबा
  • शनि शिंगणापुर व एलोरा की गुफाएँ
  • स्टेच्यू ऑफ यूनिटी
  • पोरबन्दर — गांधी जी की जन्मस्थली
  • त्रिवेणी संगम, सोमनाथ

प्रस्थान तिथियाँ

प्रस्थान किराया स्थिति पूछताछ करें
02 दिसम्बर 2026 बुधवार ₹30,501 बुकिंग चालू इस तिथि हेतु पूछें

यात्रा किराया

स्लीपर क्लास

₹30,501 प्रति सवारी

अग्रिम बुकिंग राशि: ₹2,000

भोजन, चाय, नाश्ता, अच्छे बजट के होटल/लॉज (अटैच लैट/बाथ) में डबल एवं फोर बैड, बस सहित रेल्वे रिज़र्वेशन के दूसरे दर्जे का शयनयान।

AC थ्री टियर

₹35,501 प्रति सवारी

अग्रिम बुकिंग राशि: ₹5,000

AC थ्री टियर ट्रेन रिज़र्वेशन, बस एवं होटल सहित।

अग्रिम बुकिंग हेतु स्लीपर क्लास में ₹2,000 प्रति सवारी नकदी तथा AC थ्री टियर में ₹5,000 "जय भवानी शंकर तीर्थ यात्रा कम्पनी रजि." हिण्डौन सिटी हैड ऑफिस अथवा किसी भी ब्रांच ऑफिस पर जमा करायें।

शेष राशि यात्रा रवाना होने से 8 दिन पूर्व जमा करानी होगी।

दिनवार यात्रा कार्यक्रम

  1. पहला दिन

    जयपुर / मथुरा

    जयपुर / कोटा, दिल्ली रेल्वे स्टेशन से ट्रेन द्वारा शुभ प्रस्थान।

  2. तीसरा दिन

    मल्लिकार्जुन

    मल्लिकार्जुन ज्योतिर्लिंग दर्शन।

    रात्रि विश्राम हैदराबाद

  3. चौथा दिन

    परली बैजनाथ

    परली बैजनाथ महादेव ज्योतिर्लिंग के दर्शन।

    रात्रि विश्राम औरंगाबाद

  4. पाँचवाँ दिन

    शनि शिंगणापुर

    विश्व विख्यात शनिदेव जी का प्राचीन मंदिर एवं एलोरा की गुफाओं का अवलोकन (यहाँ पर आज भी दुकानों व घरों पर चौखट / दरवाजे नहीं हैं)।

  5. पाँचवाँ दिन

    घुश्मेश्वर

    घुश्मेश्वर ज्योतिर्लिंग के दर्शन।

    रात्रि विश्राम शिरडी

  6. छठा दिन

    शिरडी

    विश्व प्रसिद्ध शिरडी के साईं बाबा मंदिर के दर्शन।

  7. छठा दिन

    नासिक

    त्र्यम्बकेश्वर ज्योतिर्लिंग, गोदावरी गंगा स्नान, कालेराम, गोरेराम मंदिर, पंचवटी, सीता गुफा, मारीच गुफा।

    रात्रि विश्राम ओझर

  8. सातवाँ दिन

    भीमाशंकर

    भीमाशंकर ज्योतिर्लिंग दर्शन।

    रात्रि ट्रेन सफर

  9. आठवाँ दिन

    बड़ोदरा

    स्टेच्यू ऑफ यूनिटी दर्शन।

    रात्रि बस सफर

  10. नौवाँ दिन

    द्वारिकापुरी धाम

    गोमती गंगा स्नान, द्वारिकाधीश मंदिर दर्शन।

  11. नौवाँ दिन

    भेंट द्वारिका

    श्रीकृष्ण महल दर्शन, रुक्मणी मंदिर, नागेश्वर ज्योतिर्लिंग।

    रात्रि विश्राम द्वारिकापुरी

  12. दसवाँ दिन

    पोरबन्दर

    महात्मा गांधी की जन्मस्थली दर्शन एवं मूल द्वारिका दर्शन।

    रात्रि विश्राम सोमनाथ

  13. ग्यारहवाँ दिन

    सोमनाथ

    त्रिवेणी संगम स्नान, सोमनाथ महादेव ज्योतिर्लिंग दर्शन।

    रात्रि विश्राम अहमदाबाद

  14. बारहवाँ दिन

    अहमदाबाद

    अहमदाबाद से ट्रेन द्वारा प्रस्थान।

  15. तेरहवाँ दिन

    जयपुर / दिल्ली

    जयपुर / दिल्ली पर मधुर स्मृतियों के साथ यात्रा समापन।

यात्रा व्यवस्था

परिवहन

रिज़र्वेशन रेलगाड़ी (स्लीपर क्लास या AC थ्री टियर — पैकेज अनुसार) व 2x2 (AC) पुश बैक बस।

ठहरने की व्यवस्था

अच्छे बजट के होटल/लॉज (अटैच लैट/बाथ) में डबल एवं फोर बैड की व्यवस्था।

होटल में Check-in / Check-out होटल नियमानुसार रहेगा।

भोजन व्यवस्था

रेल सफर में यात्रियों के भोजन की व्यवस्था रेल पेन्ट्री द्वारा होगी और बाकी सभी जगह कम्पनी कर्मचारियों द्वारा भोजन बनाया जायेगा।

  • सुबह की चाय, नाश्ता, दोपहर एवं रात्रि भोजन में एक दाल, एक सब्जी, चावल, रोटी का पूरा प्रबन्ध कम्पनी का रहेगा। शाम को चाय दी जायेगी।
  • रोटी व दाल में शुद्ध देशी घी का प्रयोग होगा एवं नाश्ता व सब्जी एवं पूड़ी में शुद्ध रिफाइन्ड का प्रयोग किया जायेगा।
  • चावल बासमती बनाया जायेगा। यात्रा समय में यथा संभव पापड़, चटनी, अचार, खिचड़ी भोजन के साथ दिया जायेगा।
  • भोजन में प्याज व लहसुन का प्रयोग नहीं किया जायेगा।

क्या शामिल है

किराये में शामिल

  • सुबह की चाय, नाश्ता, दोपहर एवं रात्रि भोजन, शाम की चाय
  • अच्छे बजट के होटल/लॉज (अटैच लैट/बाथ) में डबल एवं फोर बैड की व्यवस्था
  • यात्रा में 2x2 (AC) पुश बैक बस
  • रेल्वे रिज़र्वेशन — चुने गए पैकेज अनुसार स्लीपर क्लास या AC थ्री टियर
  • मोबाइल चार्जिंग सुविधा
  • मार्गदर्शक, गाइड व चौकीदार सुविधा
  • एल.टी.सी. / एल.एफ.सी. सुविधा

किराये में शामिल नहीं

  • मंदिर दर्शन टिकिट जहाँ भी लगेगा स्वयं यात्री का होगा।
  • बस स्टैण्ड या रेल्वे स्टेशन से यात्री साईड सीन के लिए स्वयं के खर्च से जायेंगे जहाँ बस नहीं जायेगी।

निर्देश

साथ लाने योग्य सामान

आप यात्रा के समय एक कपड़ा सुखाने की रस्सी, आवश्यक दवा (यदि आप कोई दवा लेते हो) अपने साथ में लावें।

नियम व शर्तें

रद्दीकरण नीति
  • यदि यात्री अपनी सीट बुक कराकर किसी कारणवश केन्सिल कराना चाहे तो एडवांस राशि वापिस नहीं मिलेगी।
  • अगली यात्रा में एडवांस राशि 50 प्रतिशत समायोजित कर ली जायेगी।

चित्र व यात्रा पत्रक

यात्रा पत्रक: 13 दिवसीय एक धाम द्वारिकापुरी सात ज्योतिर्लिंग यात्रा विवरणावली
13 दिवसीय एक धाम द्वारिकापुरी सात ज्योतिर्लिंग यात्रा विवरणावली
यात्रा पत्रक: एक धाम द्वारिकापुरी एवं नेपाल–काठमांडू–जनकपुर यात्रा
एक धाम द्वारिकापुरी एवं नेपाल–काठमांडू–जनकपुर यात्रा

और भी यात्राएँ

आपको ये यात्राएँ भी पसंद आ सकती हैं

रामेश्वरम · द्वारिकापुरी · जगन्नाथपुरी · नेपाल – काठमांडू

तीन धाम स्पेशल तीर्थयात्रा रेलगाड़ी — 29 दिवसीय यात्रा

स्पेशल ट्रेन द्वारा 29 दिन में द्वारिका, रामेश्वरम व जगन्नाथपुरी — तीनों धाम, ग्यारह ज्योतिर्लिंग, कन्याकुमारी, तिरुपति…

प्रस्थान
  • 03 जनवरी 2027
किराया ₹53,500 प्रति सवारी

ब्रज (मथुरा–वृंदावन)

ब्रज चौरासी कोस यात्रा

10 दिन में ब्रज चौरासी कोस — बांके बिहारी, गोकुल, मथुरा, गोवर्धन परिक्रमा, बरसाना, नंदगांव एवं वृंदावन सप्त धारा परिक्र…

प्रस्थान
  • 11 नवम्बर 2026
  • फ़रवरी 2027
  • मार्च 2027
किराया ₹17,501 प्रति सवारी

नेपाल – काठमांडू · अयोध्या – काशी

जनकपुर–पोखरा–नेपाल–काठमांडू यात्रा

राम एवं सीता जी की विवाह स्थली जनकपुर, पशुपतिनाथ (काठमांडू), पोखरा, मुक्तिनाथ, मनोकामना, लुम्बिनी के साथ अयोध्या व वारा…

प्रस्थान
  • 12 नवम्बर 2026
किराया ₹40,501 प्रति सवारी
किराया₹30,501
अभी पूछताछ करें