॥ श्री गुरुवे नमः ॥ ॥ ॐ नमः शिवाय ॥ रजि. नं. 1285210/05/2004

8619264873
English
जय भवानी शंकरतीर्थ यात्रा कम्पनी (रजि.) हिण्डौन

रामेश्वरम · ज्योतिर्लिंग दर्शन · दक्षिण भारत

एक धाम रामेश्वरम तीर्थ यात्रा

दक्षिण भारत का स्वर्ग — तिरुपति, कन्याकुमारी, त्रिवेन्द्रम

  • 13 दिन
  • जयपुर / कोटा / आगरा
  • 4 प्रस्थान तिथियाँ
  • किराया ₹30,501

यात्रा परिचय

13 दिन में रामेश्वरम ज्योतिर्लिंग, कन्याकुमारी, त्रिवेन्द्रम, मदुरै, श्रीरंगम, श्रीपुरम स्वर्ण मंदिर, तिरुपति बालाजी एवं मल्लिकार्जुन — चार प्रस्थान तिथियाँ।

13 दिवसीय एक धाम रामेश्वरम तीर्थ यात्रा — रिज़र्वेशन रेलगाड़ी व 2x2 (AC) पुश बैक बस द्वारा।

विशेष आकर्षण: दक्षिण भारत का स्वर्ग — तिरुपति, कन्याकुमारी, त्रिवेन्द्रम।

प्रस्थान तिथियाँ: 06 दिसम्बर, 27 दिसम्बर 2026, 31 जनवरी व 21 फ़रवरी 2027 — जयपुर / कोटा / आगरा से ट्रेन द्वारा।

मुख्य आकर्षण

  • रामेश्वरम ज्योतिर्लिंग एवं 22 कूप कुण्ड स्नान
  • कन्याकुमारी — विवेकानन्द स्मारक
  • पद्मनाभ स्वामी मंदिर, त्रिवेन्द्रम
  • मीनाक्षी देवी मंदिर, मदुरै
  • श्री रंगनाथ स्वामी मंदिर
  • स्वर्ण मंदिर महालक्ष्मी, श्रीपुरम
  • तिरुपति बालाजी
  • मल्लिकार्जुन ज्योतिर्लिंग

प्रस्थान तिथियाँ

प्रस्थान किराया स्थिति पूछताछ करें
06 दिसम्बर 2026 रविवार ₹30,501 बुकिंग चालू इस तिथि हेतु पूछें
27 दिसम्बर 2026 रविवार ₹30,501 बुकिंग चालू इस तिथि हेतु पूछें
31 जनवरी 2027 रविवार ₹30,501 बुकिंग चालू इस तिथि हेतु पूछें
21 फ़रवरी 2027 रविवार ₹30,501 बुकिंग चालू इस तिथि हेतु पूछें

यात्रा किराया

स्लीपर क्लास

₹30,501 प्रति सवारी

अग्रिम बुकिंग राशि: ₹2,000

भोजन, चाय, नाश्ता, अच्छे बजट के होटल/लॉज (अटैच लैट/बाथ) में डबल एवं फोर बैड, बस सहित रेल्वे रिज़र्वेशन के दूसरे दर्जे का शयनयान।

AC थ्री टियर

₹35,501 प्रति सवारी

अग्रिम बुकिंग राशि: ₹5,000

AC थ्री टियर ट्रेन रिज़र्वेशन, बस एवं होटल सहित।

अग्रिम बुकिंग हेतु स्लीपर क्लास में ₹2,000 प्रति सवारी नकदी तथा AC थ्री टियर में ₹5,000 "जय भवानी शंकर तीर्थ यात्रा कम्पनी रजि." हिण्डौन सिटी हैड ऑफिस अथवा किसी भी ब्रांच ऑफिस पर जमा करायें।

शेष राशि यात्रा रवाना होने से 8 दिन पूर्व जमा करानी होगी।

दिनवार यात्रा कार्यक्रम

  1. पहला दिन

    जयपुर / कोटा / आगरा

    जयपुर / कोटा / आगरा से ट्रेन द्वारा शुभ प्रस्थान।

  2. तीसरा दिन

    चेन्नई (मद्रास)

    कपालेश्वर महादेव, पार्थसारथी मंदिर, चौपाटी।

    रात्रि सफर बस द्वारा

  3. चौथा दिन

    रामेश्वरम धाम

    रामेश्वरम ज्योतिर्लिंग दर्शन, 22 कूप कुण्ड स्नान, रामकुण्ड, सीता कुण्ड।

    रात्रि विश्राम रामेश्वरम

  4. पाँचवाँ दिन

    कन्याकुमारी

    सनसेट, कन्याकुमारी मंदिर दर्शन, विवेकानन्द स्मारक, समुद्र स्नान। (स्टीमर टिकिट स्वयं यात्री का होगा)

    रात्रि विश्राम कन्याकुमारी

  5. छठा दिन

    त्रिवेन्द्रम

    पद्मनाभ मंदिर एवं कुबेर खजाना के दर्शन।

    रात्रि विश्राम कन्याकुमारी

  6. सातवाँ दिन

    मदुरै

    मीनाक्षी देवी मन्दिर दर्शन, सुन्दरेश्वर महादेव दर्शन।

    रात्रि विश्राम तिरुचिरापल्ली

  7. सातवाँ दिन

    तिरुचिरापल्ली

    श्री रंगनाथ स्वामी मंदिर (भगवान विष्णु का प्राचीन एवं सबसे बड़ा मन्दिर)।

  8. आठवाँ दिन

    श्रीपुरम

    स्वर्ण मंदिर महालक्ष्मी (15000 किलो शुद्ध स्वर्ण द्वारा निर्मित)।

    रात्रि विश्राम तिरुपति

  9. नौवाँ दिन

    तिरुपति बालाजी

    वेंकटेश्वर भगवान दर्शन, तिरुमला पहाड़ी सौन्दर्य।

    रात्रि विश्राम तिरुपति

  10. दसवाँ दिन

    तिरुपति बालाजी

    तिरुपति बालाजी से मल्लिकार्जुन हेतु ट्रेन / बस द्वारा प्रस्थान।

  11. ग्यारहवाँ दिन

    मल्लिकार्जुन

    श्री शैलम मल्लिकार्जुन ज्योतिर्लिंग दर्शन व शाम को विजयवाड़ा से ट्रेन द्वारा प्रस्थान।

  12. तेरहवाँ दिन

    जयपुर / दिल्ली

    मधुर स्मृतियों के साथ यात्रा सम्पूर्ण।

यात्रा व्यवस्था

परिवहन

रिज़र्वेशन रेलगाड़ी (स्लीपर क्लास या AC थ्री टियर — पैकेज अनुसार) व 2x2 (AC) पुश बैक बस।

ठहरने की व्यवस्था

अच्छे बजट के होटल/लॉज (अटैच लैट/बाथ) में डबल एवं फोर बैड की व्यवस्था।

होटल में Check-in / Check-out होटल नियमानुसार रहेगा।

भोजन व्यवस्था

रेल सफर में यात्रियों के भोजन की व्यवस्था रेल पेन्ट्री द्वारा होगी और बाकी सभी जगह कम्पनी कर्मचारियों द्वारा भोजन बनाया जायेगा।

  • सुबह की चाय, नाश्ता, दोपहर एवं रात्रि भोजन में एक दाल, एक सब्जी, चावल, रोटी का पूरा प्रबन्ध कम्पनी का रहेगा। शाम को चाय दी जायेगी।
  • रोटी व दाल में शुद्ध देशी घी का प्रयोग होगा एवं नाश्ता व सब्जी एवं पूड़ी में शुद्ध रिफाइन्ड का प्रयोग किया जायेगा।
  • चावल बासमती बनाया जायेगा। यात्रा समय में यथा संभव पापड़, चटनी, अचार, खिचड़ी भोजन के साथ दिया जायेगा।
  • भोजन में प्याज व लहसुन का प्रयोग नहीं किया जायेगा।

क्या शामिल है

किराये में शामिल

  • सुबह की चाय, नाश्ता, दोपहर एवं रात्रि भोजन, शाम की चाय
  • अच्छे बजट के होटल/लॉज (अटैच लैट/बाथ) में डबल एवं फोर बैड की व्यवस्था
  • यात्रा में 2x2 (AC) पुश बैक बस
  • रेल्वे रिज़र्वेशन — चुने गए पैकेज अनुसार स्लीपर क्लास या AC थ्री टियर
  • मोबाइल चार्जिंग सुविधा
  • मार्गदर्शक, गाइड व चौकीदार सुविधा
  • एल.टी.सी. / एल.एफ.सी. सुविधा

किराये में शामिल नहीं

  • मंदिर दर्शन टिकिट जहाँ भी लगेगा स्वयं यात्री का होगा।
  • बस स्टैण्ड या रेल्वे स्टेशन से यात्री साईड सीन के लिए स्वयं के खर्च से जायेंगे जहाँ बस नहीं जायेगी।
  • कन्याकुमारी में स्टीमर टिकिट स्वयं यात्री का होगा।

निर्देश

साथ लाने योग्य सामान

आप यात्रा के समय एक कपड़ा सुखाने की रस्सी, आवश्यक दवा (यदि आप कोई दवा लेते हो) अपने साथ में लावें।

नियम व शर्तें

रद्दीकरण नीति
  • यदि यात्री अपनी सीट बुक कराकर किसी कारणवश केन्सिल कराना चाहे तो एडवांस राशि वापिस नहीं मिलेगी।
  • अगली यात्रा में एडवांस राशि 50 प्रतिशत समायोजित कर ली जायेगी।

चित्र व यात्रा पत्रक

यात्रा पत्रक: 13 दिवसीय एक धाम रामेश्वरम यात्रा विवरणावली
13 दिवसीय एक धाम रामेश्वरम यात्रा विवरणावली
यात्रा पत्रक: एक धाम रामेश्वरम एवं जगन्नाथपुरी–नेपाल–गंगासागर यात्रा
एक धाम रामेश्वरम एवं जगन्नाथपुरी–नेपाल–गंगासागर यात्रा

और भी यात्राएँ

आपको ये यात्राएँ भी पसंद आ सकती हैं

रामेश्वरम · द्वारिकापुरी · जगन्नाथपुरी · नेपाल – काठमांडू

तीन धाम स्पेशल तीर्थयात्रा रेलगाड़ी — 29 दिवसीय यात्रा

स्पेशल ट्रेन द्वारा 29 दिन में द्वारिका, रामेश्वरम व जगन्नाथपुरी — तीनों धाम, ग्यारह ज्योतिर्लिंग, कन्याकुमारी, तिरुपति…

प्रस्थान
  • 03 जनवरी 2027
किराया ₹53,500 प्रति सवारी

ब्रज (मथुरा–वृंदावन)

ब्रज चौरासी कोस यात्रा

10 दिन में ब्रज चौरासी कोस — बांके बिहारी, गोकुल, मथुरा, गोवर्धन परिक्रमा, बरसाना, नंदगांव एवं वृंदावन सप्त धारा परिक्र…

प्रस्थान
  • 11 नवम्बर 2026
  • फ़रवरी 2027
  • मार्च 2027
किराया ₹17,501 प्रति सवारी

नेपाल – काठमांडू · अयोध्या – काशी

जनकपुर–पोखरा–नेपाल–काठमांडू यात्रा

राम एवं सीता जी की विवाह स्थली जनकपुर, पशुपतिनाथ (काठमांडू), पोखरा, मुक्तिनाथ, मनोकामना, लुम्बिनी के साथ अयोध्या व वारा…

प्रस्थान
  • 12 नवम्बर 2026
किराया ₹40,501 प्रति सवारी
किराया₹30,501
अभी पूछताछ करें