॥ श्री गुरुवे नमः ॥ ॥ ॐ नमः शिवाय ॥ रजि. नं. 1285210/05/2004

8619264873
English
जय भवानी शंकरतीर्थ यात्रा कम्पनी (रजि.) हिण्डौन

नेपाल – काठमांडू · अयोध्या – काशी

जनकपुर–पोखरा–नेपाल–काठमांडू यात्रा

लुम्बिनी, मुक्तिनाथ व मनोकामना सहित · रिज़र्वेशन रेलगाड़ी व 2x2 पुश बैक बसों द्वारा

  • 12 दिन
  • जयपुर / कोटा / दिल्ली रेल्वे स्टेशन
  • 1 प्रस्थान तिथियाँ
  • किराया ₹40,501

यात्रा परिचय

राम एवं सीता जी की विवाह स्थली जनकपुर, पशुपतिनाथ (काठमांडू), पोखरा, मुक्तिनाथ, मनोकामना, लुम्बिनी के साथ अयोध्या व वाराणसी दर्शन।

12 दिवसीय जनकपुर–पोखरा–नेपाल–काठमांडू यात्रा, रिज़र्वेशन रेलगाड़ी व 2x2 पुश बैक बसों द्वारा।

विशेष आकर्षण: राम एवं सीता जी की विवाह स्थली जनकपुर दर्शन।

यात्रा 12 नवम्बर 2026 को जयपुर, कोटा व दिल्ली रेल्वे स्टेशन से शुभ प्रस्थान करेगी।

मुख्य आकर्षण

  • जनकपुर — राम–सीता विवाह स्थल
  • पशुपतिनाथ (अर्द्धज्योतिर्लिंग), काठमांडू
  • मुक्तिनाथ मंदिर
  • मनोकामना देवी मंदिर
  • लुम्बिनी — भगवान बुद्ध की जन्मस्थली
  • पोखरा — झील भ्रमण व डेविस फॉल
  • अयोध्या — रामजन्म भूमि
  • वाराणसी — काशी विश्वनाथ

प्रस्थान तिथियाँ

प्रस्थान किराया स्थिति पूछताछ करें
12 नवम्बर 2026 गुरुवार ₹40,501 बुकिंग चालू इस तिथि हेतु पूछें

यात्रा किराया

यात्रा किराया (रेल, बस, होटल व भोजन सहित)

₹40,501 प्रति सवारी

अग्रिम बुकिंग राशि: ₹5,000

भोजन, चाय, नाश्ता, अच्छे बजट के होटल (अटैच लैट/बाथ) में डबल बैड एवं बस सहित ट्रेन रिज़र्वेशन।

यात्रा पत्रकों में रेल कोच की श्रेणी अलग-अलग लिखी है (स्लीपर / AC थ्री टियर) — बुकिंग से पहले कार्यालय से पुष्टि करें।

अग्रिम बुकिंग हेतु ₹5,000 प्रति सवारी "जय भवानी शंकर तीर्थ यात्रा कम्पनी रजि." हिण्डौन सिटी हैड ऑफिस अथवा किसी भी ब्रांच ऑफिस पर जमा करायें।

शेष राशि यात्रा रवाना होने से 8 दिन पूर्व जमा करानी होगी।

दिनवार यात्रा कार्यक्रम

  1. पहला दिन

    जयपुर / कोटा / दिल्ली

    जयपुर, कोटा, दिल्ली रेल्वे स्टेशन से यात्रा प्रारम्भ होगी।

  2. दूसरा दिन

    अयोध्या

    सरयू स्नान, रामजन्म भूमि, हनुमान गढ़ी, कनक भवन।

    रात्रि विश्राम अयोध्या

  3. तीसरा दिन

    लुम्बिनी

    अयोध्या से बस द्वारा नेपाल बॉर्डर प्रस्थान।

    रात्रि विश्राम बॉर्डर

  4. चौथा दिन

    लुम्बिनी

    भगवान बुद्ध की जन्म स्थली दर्शन।

    रात्रि विश्राम पोखरा

  5. पाँचवाँ दिन

    पोखरा

    पातालेश्वर महादेव, झील भ्रमण, विन्ध्यवासिनी मंदिर दर्शन, डेविस फॉल।

    रात्रि विश्राम पोखरा

  6. छठा दिन

    मुक्तिनाथ

    मुक्तिनाथ मंदिर दर्शन।

    रात्रि विश्राम जोमसोम

  7. सातवाँ दिन

    पोखरा

    जोमसोम से चाय नाश्ता करके प्रस्थान।

    रात्रि विश्राम पोखरा

  8. आठवाँ दिन

    मनोकामना

    मनोकामना देवी मंदिर दर्शन, रोपवे का टिकिट यात्री स्वयं लेंगे।

    रात्रि विश्राम काठमांडू

  9. नौवाँ दिन

    काठमांडू

    पशुपतिनाथ अर्द्धज्योतिर्लिंग दर्शन व मार्केट भ्रमण।

    रात्रि विश्राम काठमांडू

  10. दसवाँ दिन

    जनकपुर

    काठमांडू से बस द्वारा जनकपुर प्रस्थान, जानकी महल दर्शन।

    रात्रि विश्राम जनकपुर

  11. ग्यारहवाँ दिन

    जनकपुर

    राम मंदिर दर्शन, सीता विवाह स्थल, जनक महल दर्शन, दोपहर भोजन पश्चात् जनकपुर से बनारस के लिए प्रस्थान।

    रात्रि बस सफर

  12. बारहवाँ दिन

    वाराणसी

    गंगा स्नान, काशी विश्वनाथ ज्योतिर्लिंग दर्शन, अन्नपूर्णा मंदिर दर्शन।

    रात्रि विश्राम बनारस

  13. तेरहवाँ दिन

    वाराणसी

    वाराणसी से दिल्ली–जयपुर–कोटा के लिए ट्रेन द्वारा प्रस्थान।

  14. चौदहवाँ दिन

    जयपुर / कोटा / दिल्ली

    जयपुर / दिल्ली / कोटा आगमन, यात्रा सम्पूर्ण।

यात्रा व्यवस्था

परिवहन

रिज़र्वेशन रेलगाड़ी व 2x2 पुश बैक बसें। अयोध्या से नेपाल बॉर्डर, नेपाल में भ्रमण तथा जनकपुर से बनारस बस द्वारा।

ठहरने की व्यवस्था

अच्छे बजट के होटल (अटैच लैट/बाथ) में डबल बैड की व्यवस्था।

भोजन व्यवस्था

सभी जगह कम्पनी कर्मचारियों द्वारा भोजन बनाया जायेगा।

  • सुबह की चाय, नाश्ता, दोपहर एवं रात्रि भोजन में एक दाल, एक सब्जी, चावल, रोटी का पूरा प्रबन्ध कम्पनी का रहेगा। शाम को चाय दी जायेगी।
  • रोटी व दाल में शुद्ध देशी घी का प्रयोग होगा एवं नाश्ता व सब्जी एवं पूड़ी में शुद्ध रिफाइन्ड का प्रयोग किया जायेगा।
  • चावल बासमती बनाया जायेगा। यात्रा समय में यथा संभव पापड़, चटनी, अचार, खिचड़ी भोजन के साथ दिया जायेगा।
  • भोजन में प्याज व लहसुन का प्रयोग नहीं किया जायेगा।

क्या शामिल है

किराये में शामिल

  • भोजन, चाय, नाश्ता
  • अच्छे बजट के होटल (अटैच लैट/बाथ) में डबल बैड
  • बस सहित रेल्वे ट्रेन रिज़र्वेशन

किराये में शामिल नहीं

  • मंदिर दर्शन टिकिट जहाँ भी लगेगा स्वयं यात्री का होगा।
  • बस स्टैण्ड या रेल्वे स्टेशन से यात्री साईड सीन के लिए स्वयं के खर्च से जायेंगे जहाँ बस नहीं जायेगी।
  • मनोकामना रोपवे का टिकिट यात्री स्वयं लेंगे।

निर्देश

साथ लाने योग्य सामान

आप यात्रा के समय एक कपड़ा सुखाने की रस्सी, आवश्यक दवा (यदि आप कोई दवा लेते हो) अपने साथ में लावें।

नियम व शर्तें

रद्दीकरण नीति
  • यदि यात्री अपनी सीट बुक कराकर किसी कारणवश केन्सिल कराना चाहे तो एडवांस राशि वापिस नहीं मिलेगी।
  • अगली यात्रा में एडवांस राशि 50 प्रतिशत समायोजित कर ली जायेगी।

चित्र व यात्रा पत्रक

यात्रा पत्रक: जनकपुर–पोखरा–नेपाल–काठमांडू यात्रा विवरणावली
जनकपुर–पोखरा–नेपाल–काठमांडू यात्रा विवरणावली
यात्रा पत्रक: एक धाम द्वारिकापुरी एवं नेपाल–काठमांडू–जनकपुर यात्रा
एक धाम द्वारिकापुरी एवं नेपाल–काठमांडू–जनकपुर यात्रा

और भी यात्राएँ

आपको ये यात्राएँ भी पसंद आ सकती हैं

जगन्नाथपुरी · नेपाल – काठमांडू · ज्योतिर्लिंग दर्शन · गंगासागर

एक धाम जगन्नाथपुरी, नेपाल–काठमांडू, गंगासागर यात्रा

16 दिन में जगन्नाथपुरी, कोणार्क, गंगासागर, कलकत्ता, पशुपतिनाथ (काठमांडू), जनकपुर, बाबा बैजनाथ, गया, बनारस, अयोध्या एवं …

प्रस्थान
  • 23 दिसम्बर 2026
किराया ₹33,501 प्रति सवारी

रामेश्वरम · द्वारिकापुरी · जगन्नाथपुरी · नेपाल – काठमांडू

तीन धाम स्पेशल तीर्थयात्रा रेलगाड़ी — 29 दिवसीय यात्रा

स्पेशल ट्रेन द्वारा 29 दिन में द्वारिका, रामेश्वरम व जगन्नाथपुरी — तीनों धाम, ग्यारह ज्योतिर्लिंग, कन्याकुमारी, तिरुपति…

प्रस्थान
  • 03 जनवरी 2027
किराया ₹53,500 प्रति सवारी

ब्रज (मथुरा–वृंदावन)

ब्रज चौरासी कोस यात्रा

10 दिन में ब्रज चौरासी कोस — बांके बिहारी, गोकुल, मथुरा, गोवर्धन परिक्रमा, बरसाना, नंदगांव एवं वृंदावन सप्त धारा परिक्र…

प्रस्थान
  • 11 नवम्बर 2026
  • फ़रवरी 2027
  • मार्च 2027
किराया ₹17,501 प्रति सवारी
किराया₹40,501
अभी पूछताछ करें