॥ श्री गुरुवे नमः ॥ ॥ ॐ नमः शिवाय ॥ रजि. नं. 1285210/05/2004

8619264873
English
जय भवानी शंकरतीर्थ यात्रा कम्पनी (रजि.) हिण्डौन

रामेश्वरम · द्वारिकापुरी · जगन्नाथपुरी · नेपाल – काठमांडू · ज्योतिर्लिंग दर्शन · दक्षिण भारत · गंगासागर · अयोध्या – काशी

तीन धाम स्पेशल तीर्थयात्रा रेलगाड़ी — 29 दिवसीय यात्रा

ग्यारह ज्योतिर्लिंग, कन्याकुमारी, तिरुपति, गंगासागर एवं नेपाल दर्शन

  • 29 दिन
  • जयपुर / कोटा रेल्वे स्टेशन
  • 1 प्रस्थान तिथियाँ
  • किराया ₹53,500

यात्रा परिचय

स्पेशल ट्रेन द्वारा 29 दिन में द्वारिका, रामेश्वरम व जगन्नाथपुरी — तीनों धाम, ग्यारह ज्योतिर्लिंग, कन्याकुमारी, तिरुपति, गंगासागर एवं नेपाल–काठमांडू दर्शन।

तीन धाम स्पेशल तीर्थयात्रा रेलगाड़ी द्वारा 29 दिवसीय यात्रा, जिसमें ग्यारह ज्योतिर्लिंग, कन्याकुमारी, तिरुपति, गंगासागर एवं नेपाल (काठमांडू) दर्शन सम्मिलित हैं।

स्पेशल ट्रेन 03 जनवरी 2027, रविवार को जयपुर/कोटा रेल्वे स्टेशन से प्रस्थान करेगी।

यात्रा कार्यक्रम में (*) चिन्हित स्थानों पर रेल्वे स्टेशन से मंदिर तक ले जाने और घुमाकर स्टेशन वापस लाने के लिए बस की व्यवस्था कम्पनी की रहेगी, यानि यात्रियों को पैदल कम चलना पड़ेगा।

मुख्य आकर्षण

  • ग्यारह ज्योतिर्लिंग दर्शन
  • द्वारिकापुरी धाम
  • रामेश्वरम धाम
  • जगन्नाथपुरी धाम
  • कन्याकुमारी — तीनों समुद्रों का संगम
  • तिरुपति बालाजी
  • गंगासागर महातीर्थ स्नान
  • नेपाल — काठमांडू दर्शन (विदेश यात्रा)

प्रस्थान तिथियाँ

प्रस्थान किराया स्थिति पूछताछ करें
03 जनवरी 2027 रविवार स्पेशल ट्रेन — रविवार ₹53,500 बुकिंग चालू इस तिथि हेतु पूछें

यात्रा किराया

यात्रा किराया (प्रति सवारी)

₹53,500 प्रति सवारी

अग्रिम बुकिंग राशि: ₹2,000

भोजन, चाय, नाश्ता, मोटर, बस, स्टीमर सहित रेल्वे के दूसरे दर्जे का किराया।

अग्रिम बुकिंग हेतु ₹2,000 प्रति सवारी नकदी "जय भवानी शंकर तीर्थ यात्रा कम्पनी" हिण्डौन सिटी अथवा किसी भी ब्रांच ऑफिस पर जमा करायें।

शेष राशि यात्रा प्रारम्भ होने से आठ दिन पूर्व जमा करानी होगी।

दिनवार यात्रा कार्यक्रम

  1. पहला दिन

    जयपुर / कोटा / दिल्ली

    जयपुर / कोटा / दिल्ली रेल्वे स्टेशन से यात्रा रवाना होगी।

  2. दूसरा दिन

    * ओंकारेश्वर

    नर्वदा स्नान, ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग दर्शन। (उज्जैन से बस द्वारा जायेंगे)

  3. तीसरा दिन

    * उज्जैन

    शिप्रा स्नान, महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग दर्शन, बड़ा गणेश मंदिर, हरसिद्धि माता मंदिर, संतोषीमाता मंदिर।

  4. चौथा दिन

    * सोमनाथ

    त्रिवेणी संगम स्नान, सोमनाथ महादेव ज्योतिर्लिंग दर्शन, परम धाम गमन, कामनाथ महादेव।

  5. पाँचवाँ दिन

    * द्वारिकापुरी धाम

    गोमती गंगा स्नान, समुद्र स्नान, द्वारिकाधीश मन्दिर दर्शन।

  6. पाँचवाँ दिन

    * भेंट द्वारिका

    भेंट द्वारिका, श्री कृष्ण महल, रुक्मणी मन्दिर, नागेश्वर ज्योतिर्लिंग दर्शन, गोपी तालाब।

  7. सातवाँ दिन

    * भीमाशंकर

    भीमाशंकर ज्योतिर्लिंग के दर्शन। (पूना व मनमाड से बस द्वारा प्रस्थान)

  8. आठवाँ दिन

    * नासिक

    त्र्यम्बकेश्वर ज्योतिर्लिंग, गोदावरी गंगा स्नान, पंचवटी, सीता गुफा, मारीच गुफा।

  9. आठवाँ दिन

    * शिरडी

    शिरडी साईं बाबा के दर्शन। (बस द्वारा प्रस्थान)

  10. नौवाँ दिन

    * औरंगाबाद

    घुश्मेश्वर ज्योतिर्लिंग के दर्शन। (बस द्वारा प्रस्थान)

  11. नौवाँ दिन

    * शनि शिंगणापुर

    विश्व विख्यात शनिदेव जी का प्राचीन मंदिर (यहाँ पर आज भी दुकानों व घरों पर चौखट/दरवाजे नहीं हैं)।

  12. दसवाँ दिन

    परली बैजनाथ

    परली बैजनाथ महादेव ज्योतिर्लिंग के दर्शन।

  13. ग्यारहवाँ दिन

    * तिरुपति बालाजी

    भगवान वेंकटेश्वर के दर्शन, तिरुपति बालाजी मंदिर तिरुमला पहाड़ी पर स्थित। (स्थानीय बस द्वारा)

  14. तेरहवाँ दिन

    कन्याकुमारी

    कन्याकुमारी मन्दिर दर्शन, हिन्द, बंगाल, अरब तीनों समुद्रों का संगम स्नान, विवेकानन्द शिलास्मारक, कन्याकुमारी सूर्य उदय या सूर्यास्त दर्शन।

  15. चौदहवाँ दिन

    रामेश्वरम्

    रामेश्वरम् धाम, समुद्र स्नान, रामकुण्ड, सीताकुण्ड, राम झरोखा, बाईस कुण्ड स्नान, रामेश्वरम् ज्योतिर्लिंग दर्शन।

  16. पन्द्रहवाँ दिन

    मदुरै

    मीनाक्षी देवी मंदिर, सुन्दरेश्वर महादेव मंदिर दर्शन।

  17. सोलहवाँ दिन

    * मल्लिकार्जुन

    श्री मल्लिकार्जुन ज्योतिर्लिंग। (विजयवाड़ा से बस द्वारा जायेंगे)

  18. अठारहवाँ दिन

    जगन्नाथपुरी

    जगन्नाथपुरी मंदिर धाम दर्शन, सिंह द्वार, अश्व द्वार, सागर स्नान। स्टेशन से मंदिर की दूरी 1 मील है।

  19. उन्नीसवाँ दिन

    * गंगासागर

    गंगासागर महातीर्थ स्नान, कपिल मुनि भगवान के दर्शन। (कलकत्ता से बस द्वारा प्रस्थान)

  20. बीसवाँ दिन

    * कलकत्ता

    कालीदेवी मंदिर, हावड़ा ब्रिज, विक्टोरिया मैमोरियल।

  21. इक्कीसवाँ दिन

    * बोधगया

    बोधगया मुख्य मन्दिर, नौलखा मन्दिर, जापानी मन्दिर, तिब्बती मन्दिर।

  22. इक्कीसवाँ दिन

    गयाजी

    फल्गू स्नान, अक्षय वट, पिण्डदान भूमि में, विष्णु पद दर्शन।

  23. बाईसवाँ दिन

    * वाराणसी

    गंगा स्नान, काशी विश्वनाथ ज्योतिर्लिंग दर्शन, अन्नपूर्णा मंदिर, तुलसी मानस मंदिर दर्शन।

  24. तेईसवाँ दिन

    * नेपाल काठमांडू (विदेश यात्रा)

    तेईसवें दिन यात्री बस द्वारा नौतनवां से चलकर देर रात्रि तक काठमांडू पहुँचेंगे व रात्रि विश्राम काठमांडू में।

    चौबीसवें दिन पशुपतिनाथ दर्शन, बागमती गंगा, स्वयंभू, बूढ़ा नीलकंठ दर्शन करके, पच्चीसवें दिन काठमांडू से नौतनवां के लिए प्रस्थान।

  25. छब्बीसवाँ दिन

    * प्रयागराज

    प्रयागराज त्रिवेणी संगम स्नान, अक्षय वट, पुराना किला, हनुमान मंदिर दर्शन।

  26. सत्ताईसवाँ दिन

    * अयोध्या जी

    सरयू स्नान, रामजन्म भूमि, हनुमानगढ़ी, कनक भवन, सीता रसोई, मनीराम छावनी दर्शन।

  27. अट्ठाईसवाँ दिन

    हरिद्वार

    हरिद्वार हर की पौड़ी स्नान।

  28. उनतीसवाँ दिन

    जयपुर / कोटा

    जयपुर / कोटा रेल्वे स्टेशन पर यात्रा का समापन।

यात्रा व्यवस्था

परिवहन

स्पेशल तीर्थयात्रा रेलगाड़ी (रेल्वे का दूसरा दर्जा)।

(*) चिन्हित स्थानों पर स्टेशन से मंदिर तक बस; घूमने के लिए बस एवं स्टीमर की सुविधा।

ठहरने की व्यवस्था

प्रत्येक यात्री को शयन हेतु गद्देदार बर्थ की व्यवस्था रहेगी। यात्री अपने साथ हल्के बिस्तर लायें। जहाँ ट्रेन नहीं होगी, यात्रियों के ठहरने की व्यवस्था धर्मशाला में कम्पनी की तरफ से की जायेगी।

भोजन व्यवस्था

यात्रियों को यात्रा समय में चाय, नाश्ता, दोपहर एवं रात्रि भोजन में एक दाल, एक सब्जी, चावल, रोटी का पूरा प्रबन्ध कम्पनी का रहेगा। शाम चार बजे चाय दी जायेगी।

  • रोटी एवं दाल में शुद्ध देशी घी का प्रयोग होगा एवं नाश्ता व सब्जी एवं पूड़ी में शुद्ध रिफाइंड का प्रयोग किया जायेगा।
  • चावल बासमती बनाया जायेगा। यथा संभव पापड़, चटनी, अचार भोजन के साथ दिया जायेगा।
  • प्याज एवं लहसुन का प्रयोग नहीं किया जायेगा।
  • ट्रेन जब रनिंग में रहेगी तब यात्रियों के लिए भोजन एवं चाय, नाश्ता की व्यवस्था IRCTC द्वारा की जायेगी।

क्या शामिल है

किराये में शामिल

  • भोजन, चाय, नाश्ता
  • मोटर, बस एवं स्टीमर
  • रेल्वे के दूसरे दर्जे का किराया
  • शयन हेतु गद्देदार बर्थ
  • जहाँ ट्रेन नहीं होगी वहाँ धर्मशाला में ठहरने की व्यवस्था
  • मोबाइल चार्जिंग सुविधा
  • मार्गदर्शक, गाइड व चौकीदार सुविधा
  • एल.टी.सी. / एल.एफ.सी. सुविधा

किराये में शामिल नहीं

  • मंदिर दर्शन टिकिट जहाँ भी लगेगा स्वयं यात्री का होगा।
  • जहाँ (*) चिन्ह नहीं है वहाँ मंदिर तक पैदल या स्वयं के खर्चे से जाना होगा।
  • आवश्यकता पड़ने पर डॉक्टर के पास ले जाने या डॉक्टर बुलाने का खर्चा स्वयं यात्री को वहन करना होगा।

निर्देश

आवश्यक दस्तावेज़

प्रत्येक यात्री अपने साथ में एक पासपोर्ट साइज का फोटो अवश्य लावे, क्योंकि रेल्वे के अनुसार स्पेशल ट्रेन में यात्रा करने वाले यात्रियों के पहचान पत्र होना अति आवश्यक है (डाक से नहीं भेजें)। पहचान पत्र बनवाने की जिम्मेदारी हमारी कम्पनी की होगी।

साथ लाने योग्य सामान

आप यात्रा के समय एक प्लास्टिक की बाल्टी, कपड़ा सुखाने की रस्सी, टॉर्च, दवा (यदि आप कोई दवा लेते हो) साथ में लाएँ। साथ में हल्के बिस्तर भी लाएँ।

स्वास्थ्य व तैयारी

हमारी तीर्थयात्रा ट्रेन में अकेली महिलाएँ व वृद्धजन भी यात्रा कर सकते हैं, क्योंकि हमारी गाड़ी का माहौल घर परिवार जैसा ही रहता है, जिससे अकेलापन महसूस नहीं होता।

नियम व शर्तें

नियम व शर्तें

मन्दिर दर्शन

चिन्हित (*) स्थानों के लिए बस की व्यवस्था रेल्वे स्टेशन से मंदिर तक ले जाने की और वहाँ से घुमाकर स्टेशन वापस लाने की व्यवस्था हमारी कम्पनी की रहेगी। जहाँ पर (*) नहीं है मन्दिर स्टेशन से नजदीक है; यात्रियों को पैदल या स्वयं के खर्चे से चलना होगा। गाइड साथ रहेंगे जो यात्रियों का मार्गदर्शन करेंगे।

सामान सुरक्षा

प्रत्येक बोगी पर सामान की सुरक्षा हेतु चौकीदारों की व्यवस्था कम्पनी की रहेगी। कदापि यात्रियों के नुकसान की जिम्मेदारी नहीं होगी। रसोई बनाने वाले एवं भोजन कराने हेतु पर्याप्त आदमियों की व्यवस्था कम्पनी की होगी।

प्राथमिक चिकित्सा

आवश्यकता पड़ने पर यात्री को डॉक्टर के पास ले जाने या डॉक्टर बुलाने का खर्चा स्वयं यात्री को वहन करना होगा।

एल.टी.सी. / एल.एफ.सी. सुविधा

एल.टी.सी. / एल.एफ.सी. प्राप्त करने वाले यात्रियों को अपनी मनी रसीद, यात्रा का प्रमाण पत्र व रेल्वे द्वारा यात्रा प्रोग्राम की प्रति देंगे, परन्तु एल.टी.सी. दिलाने की कोई जिम्मेदारी कम्पनी की नहीं होगी।

रेल किराये में छूट

रेल्वे बोर्ड के पत्र सं. आर/ए 41/197 पी.टी. 10 (पॉलिसी) रूल नं. 305 (9) दिनांक 25.9.97 के अनुसार स्पेशल ट्रेन व स्पेशल बोगी के लिए वरिष्ठ नागरिक, बच्चे व विकलांग आदि की सभी रेल किराया छूटें रद्द हैं, इसलिए इस यात्रा में ऐसी कोई छूट उपलब्ध नहीं है।

अन्य

  • मंदिर दर्शन टिकिट जहाँ भी लगेगा स्वयं यात्री का होगा।
  • ट्रेन जब रनिंग में रहेगी तब भोजन एवं चाय, नाश्ता की व्यवस्था IRCTC द्वारा की जायेगी।

चित्र व यात्रा पत्रक

यात्रा पत्रक: तीन धाम स्पेशल तीर्थयात्रा रेलगाड़ी — 03 जनवरी 2027
तीन धाम स्पेशल तीर्थयात्रा रेलगाड़ी — 03 जनवरी 2027
यात्रा पत्रक: 29 दिवसीय तीन धाम तीर्थ यात्रा विवरणावली
29 दिवसीय तीन धाम तीर्थ यात्रा विवरणावली
यात्रा पत्रक: तीन धाम यात्रा — किराया, भोजन व नियम
तीन धाम यात्रा — किराया, भोजन व नियम

और भी यात्राएँ

आपको ये यात्राएँ भी पसंद आ सकती हैं

रामेश्वरम · ज्योतिर्लिंग दर्शन · दक्षिण भारत

एक धाम रामेश्वरम तीर्थ यात्रा

13 दिन में रामेश्वरम ज्योतिर्लिंग, कन्याकुमारी, त्रिवेन्द्रम, मदुरै, श्रीरंगम, श्रीपुरम स्वर्ण मंदिर, तिरुपति बालाजी एव…

प्रस्थान
  • 06 दिसम्बर 2026
  • 27 दिसम्बर 2026
  • 31 जनवरी 2027
  • +1
किराया ₹30,501 प्रति सवारी

ब्रज (मथुरा–वृंदावन)

ब्रज चौरासी कोस यात्रा

10 दिन में ब्रज चौरासी कोस — बांके बिहारी, गोकुल, मथुरा, गोवर्धन परिक्रमा, बरसाना, नंदगांव एवं वृंदावन सप्त धारा परिक्र…

प्रस्थान
  • 11 नवम्बर 2026
  • फ़रवरी 2027
  • मार्च 2027
किराया ₹17,501 प्रति सवारी

नेपाल – काठमांडू · अयोध्या – काशी

जनकपुर–पोखरा–नेपाल–काठमांडू यात्रा

राम एवं सीता जी की विवाह स्थली जनकपुर, पशुपतिनाथ (काठमांडू), पोखरा, मुक्तिनाथ, मनोकामना, लुम्बिनी के साथ अयोध्या व वारा…

प्रस्थान
  • 12 नवम्बर 2026
किराया ₹40,501 प्रति सवारी
किराया₹53,500
अभी पूछताछ करें